Health Tipshealthy living

मटके का पानी पीने के फायदे क्या क्या है |

गर्मियों में ठंडा पानी पीने का मन करता है, फ्रिज का ठंडा पानी कई तरह की समस्याएं पैदा करता है, लेकिन मटके का पानी कई बिमारियों से बचाता है. ऐसे में अगर आप खुद को बीमारियों से दूर रखना चाहते हैं तो फ्रिज का पानी पीने के बजाय मटके का ठंडा पानी पी सकते है | मिट्टी में ऐसे कई तत्व होते हैं जो रोगों से लड़ने की क्षमता पैदा करते हैं. इतना ही नहीं इसमें पाए जाने वाले मिनरल्स शरीर को डिटॉक्स करने में भी मदद करते हैं | मटके का पानी पर्यावरण के अनुकूल है और स्वास्थ्य के लिए भी अनेक लाभ प्रदान करता है।

मटके का पानी पीने के फायदे क्या क्या है |

  1. मिटटी से बने घड़े में अनेक गुण होते है जो पानी की अशुद्धियों को दूर करने में मदद करता है मटके में कोई केमिकल नहीं होता, जिससे पानी शुद्ध और सुरक्षित रहता है। और यह हमारे स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी होता है |

2. मटके का पानी पीने से पाचन क्रिया में सुधार होता है। इसमें मौजूद खनिज पाचन क्रिया को मजबूत करते है जिससे भोजन का पाचन अछे से होता है। मटके का पानी पेट के लिए भी फायदेमंद होता है। मिट्टी के बर्तन में रखा पानी नैचुरली एल्‍कलाइन होता है, जिससे पीएच संतुलन को बनाए रखने में मदद मिलती है। रोजाना मटके का पानी पीने से पेट में गैस, कब्ज और एसिडिटी जैसी पाचन संबंधी समस्याएं दूर होती हैं। ये सूजन को कम करने और पाचन में बढ़ोतरी करता है |

3. मटके का पानी पीने से मेटाबॉलिज्म धीमा होता है और वजन बढ़ जाता है। जबकि, मटके में रखे पानी में कोई हानिकारक केमिकल नहीं होता है। इस पानी को पीने से शरीर का मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा मिलता है।

4. मटके का पानी पीने से प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ावा मिलता है. वहीं प्लास्टिक के बर्तनों में पानी रखने और पीने से पानी अशुद्ध हो जाता है. ऐसे में आपको मटके का पानी ही पीना चाहिए. इससे शरीर मे टेस्टोस्टेरोन का लेवल भी बढ़ जाता है.

5. मटके का पानी अत्यधिक ठंडा  न होने के कारन गले को कोई नुकसान नहीं पहुंचता है और यह गर्मियों में ठंडक बनाए रखने में मदद करता है।

6. मटके के पानी में कईं एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते है जो की शरीर के दर्द हो दूर करने में मदद करते है |

If you have any queries related to medical health, consult Subhash Goyal or his team members on this given no +91 99150 72372, +91 99150 99575, +918283060000

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button